Breaking News
Home / खेल / इंटरनेशनल शूटर श्रेयसी सिंह हुई बीजेपी में शामिल, बांका से लड़ सकती है चुनाव

इंटरनेशनल शूटर श्रेयसी सिंह हुई बीजेपी में शामिल, बांका से लड़ सकती है चुनाव


बिहार से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें कि इंटरनेशनल शूटर श्रेयसी सिंह रविवार को बीजेपी में शामिल हो गई है। यूं तो श्रेयसी खेल की दुनिया का बहुत बड़ा चेहरा है लेकिन राजनीति से उनका बहुत पुराना और गहरा नाता रहा है।  उनके पिता दिग्विजय सिंह  केंद्रीय मंत्री और मां पुतुल सिंह भी सांसद रही चुकी हैं।

श्रेयसी ने दिल्ली में बीजेपी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा, महासचिव अरूण सिंह और बिहार बीजेपी अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल के सामने ही बीजेपी की सदस्‍यता ग्रहण की। इसी मौके पर उनकी मां पुतुल सिंह भी उनके साथ मौजूद रहीं। इससे पहले उनके आरजेडी में शामिल होने के खबर सामने आ रही थी, लेकिन अब उन्होंने बीजेपी का दामन थाम लिया है। 

https://youtu.be/9ef8zsA-zgY

पुतुल सिंह ने अपने पति और बांका के पूर्व सांसद दिग्विजय सिंह  के निधन के बाद 2010 के लोकसभा उपचुनाव में बतौर निर्दलीय प्रत्‍याशी बांका से लोकसभा का चुनाव जीता था। इसके बाद वो बीजेपी में शामिल हो गईं। इसके बाद 2019 के लोकसभा चुनाव में बांका की सीट राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में जनता दल यूनाइटेड के खाते में चली गई। इससे नाराज पुतुल सिंह निर्दलीय चुनाव लड़ गईं। इसके बाद बीजेपी ने पुतुल सिंह को छह साल के लिए निष्कासित कर दिया था। उस चुनाव में श्रेयसी सिंह ने मां पुतुल देवी के लिए जनसंपर्क किया था।

वहीं अब सभी ये उम्मीद लगा रहे हैं कि श्रेयसी स बांका के अमरपुर सीट या जमुई विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने वाले हैं। क्योंकि बांका श्रेयसी के माता-पिता की कर्मभूमि रही है, इसलिए उनके वहां से चुनाव लड़ने की संभावना अधिक है।

यह भी पढ़ें: बिहार में तैयार हो रहा है तीसरा मोर्चा, ये तीन पार्टियां आ गई एकसाथ?!

About Sakhi Choudhary

Check Also

दिल्ली में सपा-आप का नया सियासी गठबंधन: अखिलेश-केजरीवाल की संयुक्त रैली से बदलेंगे चुनावी समीकरण

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इस बार समाजवादी पार्टी …

Leave a Reply