Breaking News
Home / खेल / जापान में ओलम्पिक खेलों में छाए कोविड-19 के बादल

जापान में ओलम्पिक खेलों में छाए कोविड-19 के बादल

4000 से ज़्यादा केस रिपोर्ट किए गए

जापान में चल रहे ओलम्पिक खेलों में अब कोरोना का प्रकोप दिखायी देने लगा है। गत सप्ताह शुक्रवार के दिन जापान में एक दिन में 4050 केस रिपोर्ट किए गए।

ये अब तक के किसी भी दिन में रिपोर्ट किए सबसे ज़्यादा केस थे। अब तक कोरोना के लिए लागू लाकडाउन में भी जापान में अधिकतम केस की संख्या 4000 हाई रही थी।

ओलम्पिक के दौरान तक़रीबन 38000 यात्री पूरे जापान में दुनिया भर से आए हैं। इनमें से कई ऐसे भी देश हैं जहां कोरोना से प्रभाबित लोगों की संख्या में संतोषजनक सुधार भी नहीं दर्ज किया गया है। अभी हालत को देखते हुए जापान में कई जगह कठोर लॉकडाउन लगा दिया गया है।

यह भी पढ़ें: बंगाल चुनाव में बुरे प्रदर्शन के बाद बाबुल सुप्रीयो ने लिया राजनीति से सन्यास

यह भी पढ़ें: असम-मिजोरम सीमा विवाद : वजह राजनीति या तस्करी?!

केवल ओलम्पिक से जुड़े अधिकारियों और खिलाड़ियों में हाई कोरोना से संक्रमित केसों में पिछले शुक्रवार 47 मरीज़ों की पुष्टि हुई। इसके बाद ओलम्पिक में कुल कोरोना संक्रमित मरीज़ों की संख्या 225 तक पहुँच गयी है।

टोक्यो के गवर्नर यूरिको कोईक़े (Yuriko Koike) ने टोकयो के अस्पतालों को आदेश जारी कर कोविड मरीज़ों के लिए बेड आरक्षित करने के लिए कहा है।


यह भी पढ़ें: सुशासन बाबू के शासन की CAG ने खोली पोल!

About news

Check Also

दिल्ली में सपा-आप का नया सियासी गठबंधन: अखिलेश-केजरीवाल की संयुक्त रैली से बदलेंगे चुनावी समीकरण

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इस बार समाजवादी पार्टी …

Leave a Reply