Breaking News
Home / विदेश / लंदन के क्लैफेम में बने पार्क में आसमान से गिरा एक मानव शरीर,आख़िर क्या थी यह घटना जानिए।

लंदन के क्लैफेम में बने पार्क में आसमान से गिरा एक मानव शरीर,आख़िर क्या थी यह घटना जानिए।

दक्षिण लंदन के क्लैफेम में बने एक बड़े मकान के पार्क में कुछ लोग धुप का आनन्द लेने,पार्क में बैठ हुए थे।तभी अचानक से एक अजीबो गरीब घटना घटित हुई ,अचानक तेज़ आवाज़ में आसमान से किसी के गिरने की आवाज़ आई पार्क में बैठे मौजूद लोग अचंभित हो गये,अचानक से आसमान से क्या गिरा, जब लोगो ने आगे बढ़ कर देखा ,तो हैरान हो गये क्युकी ,आसमान से गिरने वाली चीज कुछ और नहीं बल्कि, मानव शरीर था। उसके शरीर का  हिस्सा पार्क में लगी घास पर था और बाकी का हिस्सा कंक्रीट पर था।गिरे हुए व्यक्ति केआसपास पार्क में खून बिखरा हुआ था, गिरे हुए व्यक्ति का शरीर टेड़ा हो चुका था।उसके जीवित होने की कोई आशंका नहीं थी।

Image result for yesterday london airvej images

इस मामले की जानकारी होने के बाद मालूम हुआ,कि केन्या एयरवेज का विमान ने दक्षिण लंदन क्लैम्फेम के ऊपर आसमान से गुज़रने के दौरान अपना लैंडिंग गियर खोल दिया,जिसके कारण वंहा चोरी से बैठकर सफर कर रहा एक यात्री 3500 फ़ीट की उचाई से नीचे गिर गया। नीचे गिरने से मौत हो गई। यह एक चौंका देने वाली घटना है पहले कभी इस तरह की घटना के बारे में नहीं सुना गया।व्यक्ति लैंडिंग गियर से नीचे एक मकान के पास बने पार्क  में  गिरा तो उसी वक्त पार्क में वंहा काई लोग मौजूद थे,अगर व्यक्ति वंहा मजूद अस्थानीय लोगो पर गिरता तो कई लोग भी इसके साथ हादसे का शिकार हो सकते थे। लेकिन व्यक्ति पार्क में मौजूद लोगो से थोड़ी ही दुरी पर दूसरी तरफ गिरा वंहा के अस्थानीय लोगो ने जाकर देखा ,तो गिरे हुए व्यक्ति बहुत गंभीर रूप से घायल था ,पार्क में गिरे हुए व्यक्ति के चारो तरफ खून फैला हुआ था।

Image result for जोमो केन्याटा अन्तर्राष्ट्रीय हवाई flight images


दरसल रविवार को हीथ्रो हवाई अड्डे से एक विमान ने उड़ान भरी इसी विमान के लैंडिंग गियर के अंदर  एक व्यक्ति चोरी से छिपे बैठ गया,जब विमान ने उड़ान भरी जब विमान 3500 की ऊंचाई पर साऊथ लंदन के ऊपर पंहुचा तो विमान ने अपना लैंडिंग गियर खोल दिया। इसी दौरान लैडिंग गियर में चोरी छिपे बैठा यात्री 3500 फीट से नीचे गिर गया।
वहां की अस्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई,घटना की जानकारी ली। फ्लाइट सुबह 9 बजे जमो केन्याटा अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से रवाना हुई ,और 3:42 पर पहुंचना था। घटना के मामले  में बड़े एयरलाइन अधिकारी ने जब जांच की तो लैंडिंग गियर मे एक बैग चिप्स के कुछ पैकेट्स मिले।
इस घटना के ऊपर केन्या एयरवेज के अधिकारी ने कहा ” इस घटना को एक,आकस्मिक मौत मानी गई है, यह एक पुलिस का मामला है पुलिस पहले से केन्या उच्चयोग के सम्पर्क में है ,ताकि व्यक्ति पहचान करने में मदद मिल सके यह एक दुर्भाग्यपूर्ण बात है ,एक व्यक्ति ने हमारे विमान में जान गवां दी उस व्यक्ति के प्रति हम संवेदना व्यक्त करते है ,आगे कभी केन्या एयरवेज में इस तरह की घटना सुनने में नहीं आएगी।

About News10India

Check Also

क्या हैं ब्रिक्स सम्मेलन जिसमें भाग लेने गए हैं मोदी?

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2023 की जिसमें भारत समेत कई देश भाग लेंगे। वही पर भारत …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com