Breaking News
Home / ताजा खबर / MAHARASHTRA: भूस्खलन की चपेट में आया पूरा गाँव

MAHARASHTRA: भूस्खलन की चपेट में आया पूरा गाँव

पूरे देश में भारी बारिश और बाढ़ ने उत्पात मचा रखा हैं। तो वहीं महाराष्ट्र (MAHARASHTRA) में भारी बारिश के चलते लोग परेशनियों का सामना कर रहे हैं। रायगढ़ जिले के कई स्थानों पर बारिश के चलते भूस्खलन भी हुआ हैं। जिले के इरशालवाड़ी गांव में बुधवार देर रात हुए भूस्खलन के कारण 22 लोगों की मौत हो गई और 21 लोग घायल हो गए। चिंता की बात तो यह हैं कि अभी भी 86 लोगों की कोई सूचना नहीं हैं.

आप को बता दें कि महाराष्ट्र (MAHARASHTRA) के यह इरशालवाड़ी गांव पहाड़ के पास बसा एक दूरदराज का गांव है। अपनी प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर इस गांव में केवल 48 घर हैं और यहां की कुल आबादी 228 है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो बुधवार देर रात हुए भूस्खलन के कारण पूरा का पूरा गांव दब गया। जिसकी वजह से कई लोग गायाब हैं। जानकारी हो की 20 जुलाई को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ प्रदेश सरकार के कई और मंत्री भी दुर्घटनास्थल पर पहुंच कर घटना स्थल का जायजा ले चुके हैं।

वहीं फिलहाल एनडीआरएफ के जवानों ने मोर्चा संभाल लिया हैं। एनडीआरएफ दौरा तलाशी अभियान शुरु कर दिया गया है। लोगों की तलाश के लिए डॉग स्क्वॉड की मदद ली जा रही है। प्रशासन के अनुसार इरशालवाड़ी गांव में प्रभावित भूस्खलन 229 लोगों में से 143 लोगों को खोज निकाला गया है।

About News Desk

Check Also

दिल्ली में सपा-आप का नया सियासी गठबंधन: अखिलेश-केजरीवाल की संयुक्त रैली से बदलेंगे चुनावी समीकरण

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इस बार समाजवादी पार्टी …

Leave a Reply