Breaking News
Home / ताजा खबर / दुनिया की सबसे ऊंची पर्वत चोटी में बढ़ोतरी, माउंट एवरेस्ट हुआ और ऊंचा

दुनिया की सबसे ऊंची पर्वत चोटी में बढ़ोतरी, माउंट एवरेस्ट हुआ और ऊंचा

दुनिया की सबसे ऊंची पर्वत चोटी माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई में बढ़ोतरी हुई है। माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई 0.86 मीटर बढ़ गई है। नेपाल और चीन ने दो साल तक सर्वे का काम करने के बाद इसकी संयुक्त घोषणा की है। इस घोषणा के बाद अब दुनियाभर में आंकड़ों को लेकर एवरेस्ट की ऊंचाई में फेरबदल हो जाएगा।

2015 में आए विनाशकारी भूकंप में एवरेस्ट की चोटी की ऊंचाई को लेकर कई तरह की चर्चाएं शुरू हुई थीं। इसे लेकर नेपाल सरकार इस चोटी की ऊंचाई को लेकर फिर से समीक्षा करना चाहती थी। 2018 में चीन और नेपाल ने साथ मिलकर माउंट एवरेस्ट की चोटी की ऊंचाई को फिर से मापने का फैसला किया था। सर्वे का काम पूरा होने के बाद नेपाल के विदेश मंत्री प्रदीप ग्यावली और चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने एवरेस्ट की नई ऊंचाई की घोषणा की है।

दरअसल इससे पहले 1954 में भारतीय एजेंसी सर्वे ऑफ इंडिया की टीम ने माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई को लेकर समीक्षा की थी। तब एवरेस्ट की ऊंचाई 8848 मीटर आंकी गई थी। लेकिन अब नेपाल-चीन के संयुक्त सर्वे में इसकी ऊंचाई 8848.86 मीटर आंकी गई है। ये पिछली ऊंचाई से 86 सेंटीमीटर ज्यादा है। माना जा रहा है बर्फबारी के कारण एवरेस्ट की ऊंचाई में ये बढोतरी हुई है।

About Sakhi Choudhary

Check Also

दिल्ली में सपा-आप का नया सियासी गठबंधन: अखिलेश-केजरीवाल की संयुक्त रैली से बदलेंगे चुनावी समीकरण

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इस बार समाजवादी पार्टी …

Leave a Reply