Breaking News
Home / ताजा खबर / मुंबई की मूसलाधार बारिश ने तोड़ा रिकॉर्ड, जगह-जगह फंसे दिखे लोग

मुंबई की मूसलाधार बारिश ने तोड़ा रिकॉर्ड, जगह-जगह फंसे दिखे लोग

मुंबई में मंगलवार से हो रही झमाझम बारिश ने न सिर्फ मायानगरी की रफ्तार धीमी कर दी है। बल्कि सड़कों पर घुटनों तक पानी भरा दिखाई दिया। मुंबई में 24 घंटे की मूसलाधार बारिश ने पिछले 26 साल का रिकॉर्ड तोड़कर लोगों को खासा परेशान किया है। मुंबई में एक बार फिर बारिश ने परेशानी खड़ी कर दी है। मंगलवार को राजधानी में बारिश ने कुछ ऐसा बवाल किया कि एक बार फिर से मुंबईवालों का जीवन अस्त-व्यस्त दिखाई दिया। शहर भर से लोगों के फंसने की तस्वीरें और वीडियो सामने आई हैं।

दरअसल मंगलवार रात को शुरू हुई मूसलधार बारिश ने मुंबई के कई इलाकों को जलभराव की स्थिति पैदा कर दी। सड़कों पर पानी का ऐसा नजारा दिखा की तमाम सड़कें तालाब बनी दिखाई दी। रेलवे ट्रैक पर पानी भरने की वजह से लोग कई रेलवे स्टेशनों पर भी फंसे रहे।

वहीं मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक मुंबई में बुधवार को भी बादल छाए रहेंगे और तेज बारिश की संभावना है। मुंबई में बारिश के बीच लोकल ट्रेनों के संचालन रद्द कर दिया गया है। इसके अलावा विरार से अंधेरी तक लंबी दूरी की स्पेशल ट्रेन का वक्त भी बदलना पड़ा है।

24 घंटे के अंदर हुई ये मूसलाधार बारिश मुंबई में इस सीजन में सबसे ज्यादा बारिश है। 3 से 4 अगस्त के बीच 268.6 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। मुंबई में होने वाले मूसलाधार बारिश ने ना सिर्फ लोगों को परेशान किया है बल्कि मायानगरी की रफ्तार भी धीमी कर दी है। 

About Sakhi Choudhary

Check Also

दिल्ली में सपा-आप का नया सियासी गठबंधन: अखिलेश-केजरीवाल की संयुक्त रैली से बदलेंगे चुनावी समीकरण

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इस बार समाजवादी पार्टी …

Leave a Reply