Breaking News
Home / राजनीति / यूपी में ओवैसी की एंट्री पर बोले साक्षी महाराज- बिहार के बाद अब यूपी और बंगाल में भी करेंगे हमारी मदद

यूपी में ओवैसी की एंट्री पर बोले साक्षी महाराज- बिहार के बाद अब यूपी और बंगाल में भी करेंगे हमारी मदद

भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने यह बयान देकर राजनीतिक हलचल पैदा कर दी है। उन्होंने कहा कि, AIMIM के नेता असदुद्दीन ओवैसी ने बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा की मदद की थी। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनावों में भी ओवैसी हमारी मदद करेंगे।

चुनावों में हमारी मदद करेंगे ओवैसी।

भाजपा सांसद ने कहा कि, उत्तर प्रदेश और बंगाल चुनाव में AIMIM की भागीदारी से भाजपा को राज्य को जीतने में हमारी मदद मिलेगी। उन्होंने कहा यह ईश्वर की कृपा है, ईश्वर उन्हें शक्ति दे। उन्होंने बिहार में हमारी मदद की और अब वे उत्तर प्रदेश के पंचायत और विधानसभा चुनावों में और पश्चिम बंगाल के चुनावों में भी हमारी मदद करेंगे।

क्या AIMIM बीजेपी की बी टीम?

AIMIM को कई राजनीतिक पार्टियों द्वारा भाजपा की, बी टीम कहा जाता रहा है। क्योंकि यह पार्टी धार्मिक आधार पर वोटों का ध्रुवीकरण करने में भाजपा की मदद करती है। हालांकि AIMIM के नेता असदुद्दीन ओवैसी ने साक्षी महाराज के इस बयान पर जोरदार नाराजगी जताई है। और अपने राजनीतिक दल के साथ भाजपा की मदद करने से साफ इंकार किया है।

ओवैसी ने पिछले साल बिहार में चुनाव लड़ा था। कहा जाता है कि, ऐसा करके उन्होंने विपक्ष के मुस्लिम वोट काटे और इससे एनडीए को जीत हासिल हुई। उनकी पार्टी ने बिहार के मुस्लिम बहुल सीमांचल क्षेत्र में 5 सीटें जीती थी। जबकि एनडीए ने महागठबंधन से केवल 15 सीटें ज्यादा जीती थी। ऐसे में OWAISI की 5 सीटें बेहद अहम हो जाती है। इसी के चलते चुनावों के बाद कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल ने ओवैसी को भाजपा की बी टीम करार दिया था।

#sakshimaharaaj. #asaduddinowaisi. #uttaroradesh #politics

About News Desk

Check Also

भाजपा की ‘ट्रैक्टर रैली’ बनी आकर्षण का केंद्र

सड़कों पर सैकड़ों की संख्या में ट्रैक्टर और हजारों की संख्या में किसान भाइयों को …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com