Breaking News
Home / ताजा खबर / मुंबई में प्रधानमंत्री मोदी ने तीन मेट्रो परियोजनाओं का किया लोकार्पण

मुंबई में प्रधानमंत्री मोदी ने तीन मेट्रो परियोजनाओं का किया लोकार्पण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुंबई पहुंच गए हैं। यहां उनका स्वागत महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने किया। इसके बाद प्रधानमंत्री पीएम मोदी ने विले पार्ले में लोकमान्य सेवा संघ तिलक मंदिर में की पूजा। शनिवार को प्रधानमंत्री ने तीन मेट्रो लाइनों का लोकार्पण कर दिया है। महाराष्ट्र के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे मोदी ने यहां मनाए जा रहे गणेश उत्सव में हिस्सा लिया और लोकमान्य सेवा संघ (एलएसएस) के मंडप में भगवान गणेश के दर्शन किए। अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरने के बाद पीएम मोदी सीधा यहां पहुंचे। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस हवाई अड्डे पर मोदी का स्वागत करने पहुंचे।


 

कोश्यारी और फड़णवीस के अलावा भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल भी मोदी के साथ यहां पूजा अर्चना करने पहुंचे। प्रधानमंत्री ने एलएसएस के अधिकारियों के साथ बातचीत की, जिन्होंने उन्हें स्वतंत्रता सेनानी लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की एक तस्वीर और एलएसएस की गतिविधियों से संबंधित पुस्तकें भेंट कीं।

मोदी ने एलएसएस परिसर में लोकमान्य की आवक्ष प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। लोकमान्य ने ब्रितानी शासन के खिलाफ जाकर सार्वजनिक तौर पर गणेश उत्सव मनाने की शुरुआत की थी। एलएसएस 96 वर्ष पुराना एक गैर सरकार संगठन है।

Written By: Simran Gupta

https://www.youtube.com/watch?v=Sl5Gbe2wScc&t=3s

About News10India

Check Also

दिल्ली में सपा-आप का नया सियासी गठबंधन: अखिलेश-केजरीवाल की संयुक्त रैली से बदलेंगे चुनावी समीकरण

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इस बार समाजवादी पार्टी …

Leave a Reply