Breaking News
Home / उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड / कांग्रेस को यूपी में मजबूत करने के लिए प्रियंका गांधी का ‘कैलेंडर प्लान’

कांग्रेस को यूपी में मजबूत करने के लिए प्रियंका गांधी का ‘कैलेंडर प्लान’

कई चुनावों में हार और अंदरुनी कलह का सामना कर रही कांग्रेस अब कई मायनों में अस्तित्व बचाने की लड़ाई लड़ रही है। कांग्रेस की तरफ से अब संगठन को मजबूत करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में पार्टी की हालत सुधारने की जिम्मेदारी कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को सौंपी है। वहीं प्रियंका गांधी भी इसे लेकर अब ना सिर्फ रणनीति में बदलाव कर रही हैं बल्कि निचले तबके तक पहुंच बनाने की कोशिश की जा रही है। इसी कवायद के तहत कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का कैलेंडर प्लान सामने आया है। दरअसल नए साल के मौके पर उत्तर प्रदेश में हर गांव और हर शहर तक प्रियंका गांधी की तरफ से कैलेंडर भिजवाए गए हैं। कांग्रेस के कार्यकर्ता प्रियंका गांधी की तस्वीरों वाले इन कैलेंडर्स को लोगों तक पहुंचा रहे हैं।

दरअसल यूपी में कांग्रेस इस वक्त संगठन सृजन अभियान चला रही है। इसके तहत यूपी में न्याय पंचायत के अध्यक्षों और ब्लाक कांग्रेस कमेटी के गठन का काम तेजी से किया जा रहा है। कांग्रेस के पदाधिकारी तीन जनवरी से अपने प्रभार वाले जिलों में प्रवास कर रहे हैं और जनसंवाद किया जा रहा है। इसी बीच सूत्रों के हवाले से खबर है कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने 10 लाख कैलेंडर यूपी के लिए भेजे हैं। इन कैलेंडर्स कोहर गांव और शहरों के हर वार्ड तक बांटने का काम कांग्रेस के कार्यकर्ता कर रहे हैं।

कैलैंडर में क्या है खास ?
खबरों के मुताबिक कैलेंडर में यूपी की कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी के जनसंपर्कों और संघर्षों की तस्वीरें शामिल की गई हैं। 12 पेज के इस कैलेंडर में पहले पेज पर सोनभद्र के उभ्भा कांड के पीड़ितों के साथ प्रियंका गांधी की तस्वीर छापी गई है। इस तस्वीर में संवेदना जाहिर करने करने सोनभद्र पहुंची प्रियंका गांधी की तस्वीर आदिवासी महिलाओं के साथ छापी गई है। इसके अलावा कैलेंडर में हाथरस में पीड़िता के मां से गले लगते प्रियंका गांधी की तस्वीर, हाथरस जाते हुए रास्ते में पुलिस के लाठीचार्ज से कार्यकर्ताओं को बचाते हुए तस्वीर समेत कई तस्वीरें छापी गई हैं। इसके अलावा नागरिकता संशोधन कानून को लेकर सड़कों पर संघर्ष कर रही प्रियंका की एक तस्वीर भी छापी गई है। इसमें प्रियंका एक पीड़ित परिवार की एक बच्ची के आंसू पोछ रही हैं।

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पिछले कुछ वक्त से ना सिर्फ अलग-अलग मुद्दों पर मुखर रवैया अपना रही है बल्कि कई बार कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर प्रदर्शन कर चुके हैं। ऐसे में साफ है कि प्रियंका गांधी की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नया जोश दिख रहा है लेकिन ये चुनाव में कारगर साबित होगा या नहीं, ये देखने वाली बात होगी।

About Sakhi Choudhary

Check Also

बिहार में मुसलमानों की बदहाली पर PK का RJD पर बड़ा हमला

मुसलमान 32 साल से राजद को वोट दे रहा है, कोई राजद या तेजस्वी से …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com