Breaking News
Home / देश / राम मंदिर निर्माण के लिए राष्ट्रपति कोविंद ने दिए 5 लाख एक सौ रुपए, आज से चंदा अभियान की हुई शुरुआत

राम मंदिर निर्माण के लिए राष्ट्रपति कोविंद ने दिए 5 लाख एक सौ रुपए, आज से चंदा अभियान की हुई शुरुआत

Ram Mandir Model, Ayoghya, UttarPradesh
(राम मंदिर प्रारूप , अयोध्या, उत्तरप्रदेश)

राम मंदिर निर्माण के लिए विश्व हिंदू परिषद ने आज से निधि समर्पण अभियान की शुरुआत कर दी है। और शुरुआत में देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के मंदिर निर्माण में अपनी तरफ से योगदान के लिए 5 लाख एक सौ रुपए का चेक दिया है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट, विश्व हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का एक प्रतिनिधिमंडल आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिलने गया था। और उस मुलाकात के दौरान राष्ट्रपति ने राम मंदिर निर्माण के लिए अपनी तरफ से भेंट दी है।

13 करोड़ हिंदू परिवारों तक पहुँचने का लक्ष्य

राम नगरी अयोध्या में बनने वाले भव्य राम मंदिर के निर्माण के लिए, आज से धन संचय अभियान शुरू हो चुका है। राष्ट्रपति ने 5 लाख एक सौ रुपए देकर इस अभियान की शुरुआत कर दी है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट और वीएचपी मिलकर देश भर में मंदिर निर्माण के लिए धन जुटाने का अभियान चला रहे हैं। यह अभियान करीब डेढ़ महीने तक चलेगा। इसके तहत देशभर में करीब 13 करोड़ हिंदू परिवारों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है।

कार्यकर्ता घर घर जाकर लेंगे डोनेशन

आज श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष, गोविंद गिरी देव महाराज, वीएचपी के कार्य कार्यकारी अध्यक्ष, आलोक कुमार, मंदिर भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष, नृपेंद्र मिश्रा, और आरएसएस के संघ संचालक, कुलभूषण आहूजा ने राष्ट्रपति कोविंद से मुलाकात की। राष्ट्रपति ने सभी का स्वागत किया। और मंदिर निर्माण के लिए शुभकामनाएं दी। इसी के साथ विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता घर-घर जाएंगे और डोनेशन लेंगे।

दान देने वालों को दी जाएगी रसीद

इस अभियान के तहत 27 फरवरी तक देश में करोड़ों लोगों तक पहुंचने की कोशिश की जाएगी। और चंदा इकट्ठा किया जाएगा। लोगों से जो पैसा मिलेगा। वह राम मंदिर निर्माण में इस्तेमाल किया जाएगा। श्री राम मंदिर धन संग्रह अभियान के तहत 10 रुपए, 100 रुपए और 1000 रुपए, की पर्चियां दान देने वाले लोगों को दी जाएंगी। इन पक्षियों पर अयोध्या में बनने वाले भव्य राम मंदिर की तस्वीर के साथ ही भगवान राम की छवि भी होगी। इस अभियान के तहत पैसा देने वालों को यह पर्ची रशीद के तौर पर दी जाएगी।

हर गांव तक पहुंचने की मंशा

वहीं 2000 से ज्यादा का योगदान करने वाले लोगों को एक अलग तरह की रसीद दी जाएगी। जिससे वह आयकर छूट का फायदा भी उठा सकते हैं। वीएचपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि, राम मंदिर धन संग्रह अभियान की शुरुआत राष्ट्रपति से करने के बाद, उपराष्ट्रपति से भी मुलाकात होगी। वही देश के प्रधानमंत्री से लेकर, दूरदराज इलाके के गांव तक इस अभियान के तहत पहुंचने की योजना है।

#Raammandir. #donation. #ramnathkovind. #President.

About News Desk

Check Also

बम-बम बोलबम के नारों से गूंजायमान हो गया दरभंगा का अलीनगर

देश भर में धूमधाम और हर्षोल्लास के संग मनाया गया महाशिवरात्रि का पावन त्योहार। दरभंगा …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com