Breaking News
Home / ताजा खबर / तैमूर बने नन्हे शेफ, मम्मी-पापा के लिए बनाई ये खास चीज

तैमूर बने नन्हे शेफ, मम्मी-पापा के लिए बनाई ये खास चीज

खान फैमिली…यानि सैफ, करीना और तैमूर वक्त वक्त पर सोशल मीडिया पर फैन्स के बीच चर्चा का सबब बने रहते हैं। करीना कपूर खान सोशल मीडिया पर खासी एक्टिव हैं और लगातार तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करके फैन्स के साथ कनेक्ट करती रहती हैं। हाल ही में ये तीनों हिमाचल प्रदेश में छुट्टियां मनाते देखे गए हैं। दरअसल अब सैफ अली खान अपनी फैमिली के साथ मुंबई वापस लौट चुके हैं।

दरअसल सैफ अली खान ने हिमाचल प्रदेश में अपनी अगली फिल्म भूत पुलिस की शूटिंग पूरी की है। इस दौरान उनकी फैमिली की एंन्जॉय करते हुए तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। हाल ही में तैमूर की एक तस्वीर यूजर्स के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। इस तस्वीर में तैमूर अपने मम्मी पापा के साथ एक कुकिंग सेशन में हिस्सा लेते दिख रहे हैं। खास बात ये कि तैमूर ने इस दौरान एक स्पेशल एप्रेन भी पहना है जिसपर शेफ तैमूर लिखा हुआ है। वहीं सैफ और करीना इस दौरान तैमूर की कुकिंग को बड़े ध्यान से देख रहे हैं।

https://www.instagram.com/p/CIRQ7dml1rq/?utm_source=ig_web_copy_link

तस्वीर में तैमूर चॉकलेट से भरे एक बोल से कुछ बनाने की कोशिश कर रहे हैं। तस्वीर में तैमूर अपने पेरेंट्स के लिए चॉकलेट बनाने की कोशिश कर रहें हैं।

करीना कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो जल्द ही आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा में दिखाई देंगी। इस फिल्म की शूटिंग पूरी करने के बाद ही वो धर्मशाला वेकेशन पर गई थीं। 

About Sakhi Choudhary

Check Also

दिल्ली में सपा-आप का नया सियासी गठबंधन: अखिलेश-केजरीवाल की संयुक्त रैली से बदलेंगे चुनावी समीकरण

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इस बार समाजवादी पार्टी …

Leave a Reply