Breaking News
Home / ताजा खबर / उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 :सपा जिला संगठन द्वारा भेजा गया प्रस्ताव,अखिलेश यादव करहल विधानसभा सीट से लड़ें चुनाव

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 :सपा जिला संगठन द्वारा भेजा गया प्रस्ताव,अखिलेश यादव करहल विधानसभा सीट से लड़ें चुनाव

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मैनपुरी जिले की करहल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं।बताया जा रहा है कि सपा के जिला संगठन द्वारा पार्टी अध्यक्ष को प्रस्ताव भेजा गया है।वहीँ सपा का एक प्रतिनिधि मंडल लखनऊ में गुरुवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिला है।इस दौरान प्रतिनिधि मंडल ने मांग की है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश करहल सीट से ही कार्यकर्ताओं की भावनाओं के अनुरूप चुनाव लड़ें।

आपको बता दीं कि गुरूवार को सपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में मिले प्रतिनिधि मंडल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से कहा है कि मैनपुरी सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की कर्मभूमि है और सपा संरक्षक का मैनपुरी से लगाव भी है।पहली बार मैनपुरी से ही जीतकर देश के रक्षा मंत्री तक बने हैं।सपा जिला संगठन ने कहा कि इस बार विधानसभा चुनाव में जब राष्ट्रीय अध्यक्ष विधायक पद के लिए चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुके हैं तो मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट से ही चुनाव लड़ें।जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं की भावनाओं को बल मिल सके।जिले के कार्यकर्ताओं की भी यही मांग है।इस संबंध में पार्टी प्रस्ताव भी पारित कर चुकी है।

इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने बताया है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रतिनिधि मंडल की बात को गंभीरता से सुनने के बाद कहा है कि कार्यकर्ताओं की भावनाओं की कद्र की जाएगी।लेकिन वह आजमगढ़ के कार्यकर्ताओं की भी राय लेंगे और एक सप्ताह में वह चुनाव लड़ने के संबंध में अपना निर्णय बताएंगे। इस दौरान प्रतिनिधि मंडल में जिला महासचिव राम नरायन बाथम,विधायक करहल सोबरन सिंह यादव,विधायक किशनी ब्रजेश कठेरिया,एमएलसी अरविंद प्रताप सिंह यादव उपस्थित रहे।

About P Pandey

Check Also

बिहार में मुसलमानों की बदहाली पर PK का RJD पर बड़ा हमला

मुसलमान 32 साल से राजद को वोट दे रहा है, कोई राजद या तेजस्वी से …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com