Breaking News
Home / ताजा खबर / क्या अब प्रियंका गांधी को चुना जाएगा कांग्रेस पार्टी का नया अध्यक्ष। 

क्या अब प्रियंका गांधी को चुना जाएगा कांग्रेस पार्टी का नया अध्यक्ष। 

कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने कुछ दिनों पहले पार्टी से इस्तीफ़ा दे दिया था। पार्टी की अध्यक्षयता को लेकर काफी दिनों से पार्टी में बिखराव की स्थति बनी हुई है। कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व का संकट लगातार बढ़ते ही जा रहा है ऐसे में पार्टी के समर्थको ने कांग्रेस पार्टी अध्यक्षयता की कमान संभालने के लिए सोनिया गांधी को कहा था लेकिन यंहा भी कांग्रेस पार्टी के समर्थक उन्हें मनाने में बिफल रहे। वही दूसरी ओर खबर आ रही है कि कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी अमेरिका के लिए रवाना हो चुके है। अब कांग्रेस पार्टी के डगमगाएं अस्तित्व की बागडोर संभालने के लिए प्रियंका गांधी को पार्टी की अध्यक्ष पद  की नियुक्ति के लिए सोनिया गांधी से उम्मीद जताई जा रही है, जबकि दूसरी ओर राहुल गांधी इस जिद पे अड़े है कि नया अध्यक्ष गांधी परिवार से नहीं होगा। परिवार के बाहर से पार्टी के शीर्ष पद के लिए ज्योतिरादत्य सिंधिया और सचिन पायलट शायद चुने जा सकते है। फिलहाल अभी प्रियंका गांधी की तरफ राजनीति या कांग्रेस पार्टी अध्यक्षता को लेकर अपना कोई भी वयान नहीं दिया है।

Image result for rahul gandhi with priynka gandhi images


हाल ही में प्रियंका गांधी ने एक ट्ववीट करके नेल्सन मंडेला को याद करते हुए कहा कि मैं उनके व्यक्तित्व से बहुत प्रभावित हूं उनके द्वारा दिए गए प्रोत्साहित शब्द मुझे हमेशा याद रहेंगे। राजनीति के प्रति अपने समर्पण कर्तर्व्यों समझाते हुए मुझसे कहा था कि मुझे राजनीति में पहले ही आ जाना चाहिए। प्रियंका गांधी ने यह बात ट्वीट के माध्यम से नेल्सन मंडेला की उनकी 101वीं जयंती को याद करते हुए कहा
दुनिया को इस सख्स की कमी हमेशा खलती रहेगी। उनका जीवन सत्य, प्यार और स्वतंत्रता का प्रमाण है। फिलहाल कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष की नियुक्ति के लिए अप्रत्यक्ष रूप से संकेत ही आ रहे है प्रत्यक्ष रूप से कोई चेहरा सामने नहीं आया है।

About News10India

Check Also

बिहार में मुसलमानों की बदहाली पर PK का RJD पर बड़ा हमला

मुसलमान 32 साल से राजद को वोट दे रहा है, कोई राजद या तेजस्वी से …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com