Breaking News
Home / ताजा खबर / ओमिक्रॉन ने दी दिल्ली में दस्तक, LNJP में भर्ती हुए 12 संदिग्ध मरीज

ओमिक्रॉन ने दी दिल्ली में दस्तक, LNJP में भर्ती हुए 12 संदिग्ध मरीज

COVID19 Corona Omicron

कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन’ के 12 संदिग्ध मरीज दिल्ली में मिले हैं।वहीं सभी को लोक नायक जय प्रकाश नारायण अस्पताल में भर्ती कराया गया है।बताया जा रहा है कि दो मरीजों की कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

जबकि, इसके साथ ही अन्य के जांच नतीजों का इंतजार किया जा रहा है।जानकारी के मुताबिक 4 संदिग्धों ब्रिटेन और एक फ्रांस तथा एक नीदरलैंडस से लौटा था।

आपको बता दें कि दिल्ली में शुक्रवार को कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन संदिग्धों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है।

गौरतलब है कि गुरुवार तक LNJP में 8 मरीज एडमिट थे।फिलहाल सभी मरीजों के सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए हैं।

यह भी पढ़ें: यूपी टीईटी पेपर लीक मामले में यूपी सरकार की बड़ी कार्रवाई,पीएनपी सचिव संजय उपाध्याय हुए गिरफ्तार

इसके अलावा राजस्थान के जयपुर में भी शुक्रवार को एक ही परिवार के पांच लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं।परिवार ने जानकारी दी कि उनके रिश्तेदार दक्षिण अफ्रीका से भरत आए थे।फिलहाल स्वास्थ्यकर्मियों ने परिवार को घर पर ही क्वारंटीन किया है।इसके साथ ही सभी के सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए हैं।

इस मामले में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को जानकारी दी थी कि कर्नाटक में कोरोना के नए वेरिएंट के दो संक्रमित मामले मिले हैं।

वहीं कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर के सुधाकर ने पत्रकारों से बातचीत के जरिए कहा था कि दो लोग कोविड-19 के ओमिक्रॉन वेरिएंट पॉजिटिव पाए गए हैं।जिसमे एक व्यक्ति की उम्र करीब 66 वर्ष है तथा दक्षिण अफ्रीका का नागरिक है।फिलहाल वह वापस चला गया है और एक अन्य 46 वर्षीय डॉक्टर है।जिसकी कोई भी ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है।

यह भी पढ़ें: अगर बार बार होती है स्किन एलर्जी, तो अपनाएं ये घरेलू तरीके

आपको बता दें कि नवंबर-दिसंबर के बीच मुंबई पहुंचे 9 अंतरराष्ट्रीय यात्री कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।इनमें से एक यात्री दक्षिण अफ्रीका से भी आया था।बीएमसी की तरफ से जारी किए गए 9 अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के आंकड़े 10 नवंबर से लेकर 2 दिसंबर तक के हैं।बीएमसी ने जानकारी दी थी कि सभी के सैंपल को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें: इन चीजों को पका कर खाया,तो सेहत को पहुंचा सकता है नुकसान

गौरतलब है कि नए वेरिएंट की पहचान सबसे पहले दक्षिण अफ्रीका में हुई थी, इसकी सूचना विश्व स्वास्थ्य संगठन को 24 नवंबर को दी गई थी।वहीं 26 नवंबर को WHO ने इसे वेरिएंट ऑफ कंसर्न बताया था।

कई देशों ने स्वास्थ्य सुरक्षा के लिहाज से दक्षिण अफ्रीकी देशों में यात्राओं पर पाबंदियां लगा दी हैं।आपको बता दें कि भारत में भी सरकार नए वेरिएंट पर अलर्ट मोड पर है।सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए कड़े नियम लागू किए गए हैं।

About P Pandey

Check Also

बिहार में मुसलमानों की बदहाली पर PK का RJD पर बड़ा हमला

मुसलमान 32 साल से राजद को वोट दे रहा है, कोई राजद या तेजस्वी से …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com