Breaking News
Home / ताजा खबर / अश्वनी शर्मा ने लुधियाना में कार्यकर्ताओं को किया प्रोत्साहित

अश्वनी शर्मा ने लुधियाना में कार्यकर्ताओं को किया प्रोत्साहित

भाजपा के प्रदेश प्रधान अश्वनी शर्मा ने पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को लुधियाना में बूस्ट किया।

साथ थी उन्होंने साफ किया कि विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की जीत के लिए अभी से कार्य शुरू कर दें। उन्होंने कहा कि केंद्र में नरेन्द्र मोदी की सरकार की ओर से किए जन कल्याण, राष्ट्र विकास के कार्याें को जन-जन तक पहुंचाएं और लोगों को पार्टी की नीतियों से अवगत कराएं।

हर बूथ पर पार्टी कार्यकर्ता की अच्छी पकड़ हो यह सुनिश्चित किया जाए। इसके अलावा उन्होंने कहा की विधानसभा चुनाव सभी की मेहनत एवं सक्रियता के दम पर ही जीते जा सकते हैं। पुलिस ने बैठकों के दौरान सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए थे।

बता दे की आज प्रदेश भाजपा प्रधान अश्वनी शर्मा लुधियाना के दौरे पर हैं। वह विधानसभा हलका पूर्वी, पश्चिम, उत्तरी एवं दक्षिण में कार्यकर्ताओ के साथ बैठकें कर रहे हैं और उनसे फीडबैक लेकर पार्टी की रणनीति पर विचार किया जा रहा है। इसके बाद सुबह प्राचीन संगला वाला शिवाला मंदिर में माथा टेकने के बाद शर्मा चंडीगढ़ रोड स्थित मोती महल रेस्टोरेंट में पहुंचे। जहां पर हलका पूर्वी के कार्यकर्ताओं की बैठक की।

यह भी पढ़ें: बसपा मुखिया मायावती ने लगाया भाजपा पर बड़ा आरोप, कहा -अल्पसंख्यकों के खिलाफ दर्ज किए जा रहे हैं फर्जी केस

यह भी पढ़ें: जन आंदोलनों में सक्रिय भागीदारी, सत्ता में हाशिए पर ही रही

इस बैठक में उन्होंने हलका पूर्वी के ताजपुर रोड मंडल, फोकल प्वाइंट मंडल, टिब्बा रोड एवं कैलाश नगर मंडल के पदाधिकारियों से सीधे बात की। और उसके बाद पदाधिकारियों से उनकी दिक्कतें पूछी फिर इलाके के बारे में जानकारी हासिल कर वोटरों के रूख का आंकलन करने की भी कवायद की। बता दे की शर्मा ने पदाधिकारियों को चुनावों में कार्य करने का होमवर्क भी कराया।

इस अवसर पर भाजपा के पंजाब प्रवक्ता अनिल सरीन, जिला प्रधान पुष्पिंदर सिंगल के अलावा ताजपुर रोड मंडल के प्रधान हरबंस सिंह सलूजा, टिब्बा रोड के प्रधान जसदेव तिवारी, फोकल प्वाइंट के मंडल प्रधान तीर्थ तनेजा और कैलाश नगर के मंडल प्रधान लक्की शर्मा मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: किसानों को लुभाने के लिए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने चला मास्टर स्ट्रोक, दी बड़ी राहत

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में भी नए -वैरिएंट ओमिक्रान का खौफ

यह भी पढ़ें: नवजोत सिद्धू ने खुद को ‘सीएम फेस’ के रूप में किया पेश

प्रदेश प्रधान ने इसके बाद हैबोवाल के शक्ति विहार में अग्रवाल धर्मशाला स्थित हलका उत्तरी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान भी शर्मा ने पदाधिकारियों एवं वर्करों से राफ्ता कर चुनावी रोडमैप उनके साथ सांझा किया।

About News10indiapost

Check Also

बिहार में मुसलमानों की बदहाली पर PK का RJD पर बड़ा हमला

मुसलमान 32 साल से राजद को वोट दे रहा है, कोई राजद या तेजस्वी से …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com