Breaking News
Home / ताजा खबर / एग्जिट पोल के नतीजों को देखकर सक्रिय हुई कांग्रेस, सोनिया गांधी ने इन दो नेताओं को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

एग्जिट पोल के नतीजों को देखकर सक्रिय हुई कांग्रेस, सोनिया गांधी ने इन दो नेताओं को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

बिहार में हुए विधानसभा चुनाव की मतगणना अब आने वाले 10 नवंबर को होगी। वहीं एग्जिट पोल के सभी  नतीजों में अभी तक महागठबंधन की सरकार पूर्ण बहुमत से बनती हुई दिखाई दे रही है। और इन नतीजों से कांग्रेस के साथ साथ महागठबंधन में शामिल सभी पार्टियां काफी खुश नजर आ रही है। इसी के चलते कांग्रेस पार्टी अब पूरी तरह से एक्शन में आ गई है। और आगे की तैयारी को लेकर मंथन में जुट गई है। वहीं पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी बड़ा फैसला लेते हुए कांग्रेस के महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला और अविनाश पांडे को अहम जिम्मेदारी सौंपी है। सोनिया गांधी ने इन दोनों नेताओं को बिहार का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

वहीं 10 नवंबर को आने वाले चुनाव के नतीजों में ये तय हो जाएगा कि जनता ने इस बार बिहार की भागडोर किसके हाथों में सौंपी है। और अगले पांच सालों तक शासन करने के लिए किसे चुना है। सोनिया गांधी द्वारा बिहार के पर्यवेक्षक नियुक्त किए कांग्रेस के दोनों नेता  अब रविवार को पटना पहुंचेंगे। दोनों केंद्रीय नेतृत्व के साथ वार्ता के बाद राजनीतिक गतिविधियों के बाद के परिणामों पर फैसला करेंगे।

आपको बता दें कि इन चुनावों के लिए अभी तक सामने आए एग्जिट पोल में एनडीए के मुकाबले महागठबंधन को जनता ने अधिक वोट दिए औऱ तेजस्वी यादव को इस बार सीएम पद के लिए चुना है।  टाइम्स नाउ-सी वोटर ने एनडीए को 116 और महागठबंधन को 120 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है। टुडेज-चाणक्य ने एनडीए को 55 सीटें और महागठबंधन को 180 सीटें मिलने की आशंका जताई है। रिपब्लिक-जन की बात ने एनडीए को 91 से लेकर 117, एबीपी-सीवोटर ने 104 से लेकर 128 और टीवी9 भारतवर्ष ने 110 से 120 सीटें मिलने की संभावना बताई है। एग्जिट पोल के अनुसार राज्य से नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार की विदाई होती हुई दिख रही है।

About Sakhi Choudhary

Check Also

बिहार में मुसलमानों की बदहाली पर PK का RJD पर बड़ा हमला

मुसलमान 32 साल से राजद को वोट दे रहा है, कोई राजद या तेजस्वी से …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com