Breaking News
Home / उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड / UP-उत्तराखंड की 11 राज्यसभा सीटों पर चुनाव का ऐलान

UP-उत्तराखंड की 11 राज्यसभा सीटों पर चुनाव का ऐलान

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की 11 राज्यसभा सीटों पर चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। चुनाव आयोग ने राज्यसभा सीटों पर चुनाव का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। उत्तर प्रदेश की 10 और उत्तराखंड की एक सीट पर राज्यसभा चुनाव होने हैं। चुनाव आयोग के नोटिफिकेशन के मुताबिक सभी 11 सीटों पर 27 अक्टूबर को नामांकन और 9 नवंबर को मतदान होगा। मतदान के दिन ही शाम को वोटों की गिनती शुरू कर दी जाएगी और 11 नवंबर को नतीजे भी घोषित कर दिए जाएंगे। राज्यसभा की ये 11 सीट 25 नवंबर को खाली हो रही हैं। निर्वाचन आयोगा ने सभी 11 सीटों पर चुनाव का कार्यक्रम घोषित किया है। नोटिफिकेशन में कहा गया है कि राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन 27 अक्टूबर को होगा। 28 अक्टूबर को नामांकन की स्क्रूटनी की जाएगी। 2 नवंबर तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकते हैं। 9 नवंबर को राज्यसभा की खाली हो रही सीटों पर मतदान होगा। मतदान सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा।

दरअसल 25 नवंबर को इन दोनों ही प्रदेशों में 11 राज्यसभा सीटें खाली होने जा रही हैं। इसी को लेकर चुनाव आयोग ने इन सीटों पर चुनाव प्रक्रिया का ऐलान किया है। आपको बताते हैं कि आखिर कौन-कौन सी सीट खाली हो रही हैं।

UP में खाली हो रही हैं ये 10 सीटें
1. डॉ. चंद्रपाल सिंह यादव
2. जावेद अली खान
3. अरुण सिंह
4. नीरज शेखर
5. पीएल पुनिया
6. हरदीप सिंह पुरी
7. रवि प्रकाश वर्मा
8. राजाराम
9. रामगोपाल यादव
10. वीर सिंह

वहीं उत्तराखंड में भी एक सीट खाली हो रही है। फिलहाल इस सीट पर कांग्रेस से राज बब्बर राज्यसभा सांसद हैं। 

About Sakhi Choudhary

Check Also

दिल्ली में सपा-आप का नया सियासी गठबंधन: अखिलेश-केजरीवाल की संयुक्त रैली से बदलेंगे चुनावी समीकरण

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इस बार समाजवादी पार्टी …

Leave a Reply