Breaking News
Home / ताजा खबर / एक दिन में 1.32 करोड़ वैक्सीन डोज देकर भारत ने तोड़े पुराने सारे रिकॉर्ड, कोवीशील्ड को मिली अधिक प्राथमिकता

एक दिन में 1.32 करोड़ वैक्सीन डोज देकर भारत ने तोड़े पुराने सारे रिकॉर्ड, कोवीशील्ड को मिली अधिक प्राथमिकता

कोरोनावायरस के प्रकोप को देखते हुए लोगों की जान माल की सुरक्षा के लिए वैक्सीन का निर्माण किया गया था शुरुआत में जो दो वैक्सीन बनाई गई थी उसका नाम है कोवैक्सीन और कोवीशील्ड। लेकिन समय के साथ-साथ और अलग-अलग देशों द्वारा किए गए प्रयोग के अनुसार कुछ नए वैक्सीन ओं का निर्माण किया गया जिनके टेस्टिंग सफल रहे उन्हें लोगों की जान बचाने के लिए इस्तेमाल में लाया जाने लगा।

बता दें कि भारत में अभी कुल 5 वैक्सीन दी जा रही हैं जिनके नाम हैं कोवैक्सीन, कोवीशील्ड, स्पुतनिक वी, मॉडर्ना, जॉनसन एंड जॉनसन और जायडस कैडिला। भारत में सबसे बड़ी संख्या में जो वैक्सीन लगाई गई है वो है कोवीशील्ड। जिसे ऑक्सफोर्ड एस्ट्रेजेनका द्वारा बनाया गया है। जिसका उत्पादन भारत के सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया में किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: ‘पैसे का मोह अनमोल’, खाते में आए 5.5 लाख रुपए कहा प्रधानमंत्री मोदी ने दिए हैं,वापिस क्यों करूँ

केवल भारत में ही नहीं बल्कि अन्य देशों में भी कोवीशील्ड को मंजूरी दी गई है। जिसमें की फ्रांस, अर्जेंटीना और स्विटजरलैंड जैसे बड़े देश भी शामिल हैं। इसके अलावा भारत ने कई देशों को वैक्सीन सप्लाई की थी, जिसके लिए WHO द्वारा ट्वीट कर प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद कहा गया था।

कोवीशील्ड वैक्सीन को मंजूरी देने वाले देशों के नाम

ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, बुल्गारिया

फिनलैंड, जर्मनी, यूनान

हंगरी, आइसलैंड, आयरलैंड

लातविया, नीदरलैंड, स्लोवेनिया

स्पेन, स्वीडन, स्विट्ज़रलैंड

फ्रांस, अफ़ग़ानिस्तान, अण्टीगुआ और बारबूडा

अर्जेंटीना, बहरीन, बांग्लादेश

बारबाडोस, भूटान, बोलीविया

बोत्सवाना, ब्राज़ील, काबो वर्दे

कनाडा, कोटे डी आइवर, डोमिनिका

मिस्र, इथियोपिया, घाना

ग्रेनेडा, होंडुरस, हंगरी

भारत, जमैका, लेबनान

मालदीव, मोरक्को, म्यांमार

नामिबिया, नेपाल, निकारागुआ

नाइजीरिया, संत किट्ट्स और नेविस

सेंट लूसिया, संत विंसेंट अँड थे ग्रेनडीनेस

सेशल्स, सोलोमन इस्लैंडस, सोमालिया

दक्षिण अफ्रीका, श्री लंका, सूरीनाम

बहामास, जाना, टोंगा

त्रिनिदाद और टोबैगो, यूक्रेन

बता दें कि एक ही दिन पहले भारत ने एक दिन में सबसे अधिक वैक्सीन डोज लगाने का रिकॉर्ड बनाया है। एक दिन में 1 करोड 32 लाख से ज्यादा वैक्सीन डोज दी गई है जिसने भारत के पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। 31 अगस्त को एक ही दिन में 1 करोड़ 32 लाख 45 हजार 266 डोज लगाई गईं। इनमें 1 करोड़ 35 हजार 652 पहली डोज और 32 लाख 9 हजार 614 दूसरी डोज शामिल हैं, इसके साथ ही भारत ने अबतक 65 करोड़ 32 लाख डोज दे दिए है।

About news

Check Also

बिहार में मुसलमानों की बदहाली पर PK का RJD पर बड़ा हमला

मुसलमान 32 साल से राजद को वोट दे रहा है, कोई राजद या तेजस्वी से …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com