Breaking News
Home / ताजा खबर / फारबिसगंज में पीएम मोदी ने साधा कांग्रेस पर निशाना, कहा – इन्होंने सिर्फ लोगों को गुमराह किया है।

फारबिसगंज में पीएम मोदी ने साधा कांग्रेस पर निशाना, कहा – इन्होंने सिर्फ लोगों को गुमराह किया है।

बिहार में दूसरे चरण को लेकर मतदान अभी भी  जारी है। इसी के बीच पीएम मोदी एक बार फिर बिहार के फारबिसगंज में चुनावी रैली को संबोधित करने पहुंचे। वहीं लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस  बिहार राज्य की इस पवित्र भूमि ने अब ठान लिया है कि बिहार को नई ऊंचाई पर पहुंचना है। अब बिहार के लोगों ने जंगलराज को, डबल-डबल युवराजों को सिरे से नकार दिया है। विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जो आज हमारा विरोध कर रहे हैं वो अभी भी बिहार को लालच भरी नजरों से देख रहे हैं। लेकिन अब यहां की जनता को सब सच्चाई पता है।

वहीं कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस पार्टी को हालत सब को पता है। अगर उनके लोकसभा और राज्यसभा को मिला दें, तो भी उसके पास 100 सांसद नहीं हैं। साथ ही उनमें से कुछ लोगों को ये दिक्कत  है कि मोदी ने चुनाव क्यों जीतता है। लेकिन उन्हें नहीं पता की मोदी ने चुनाव इसलिए जीता है क्योंकि मैं माताओं-बहनों की चिंता दूर करने का काम करता है। इसलिए माताएं मोदी को आशीर्वाद देती रहती हैं। इसलिए ये गरीब का बेटा, गरीबों की सेवा में अपना जीवन खपाता रहता है। और गरीबों को पागल  बनाकर अपने लिए  महल बनाने वाले, अपने दूर के रिश्तेदारों तक के लिए महल बनाने वाले लोग, आपका दर्द नहीं समझ सकते।

आगे अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा ही लोगों से झूठ बोला है। ऑयर बड़े बड़े सपने दिखाए है। ये वहीं लोग है जो चुनाव से पहले कहते थे गरीबी हटाएंगे, किसान का कर्जा माफ करेंगे, टैक्स कम करेंगे।  लेकिन इतिहास गवाह है,  कि सत्ता में आने पर भी उन्होंने इसमें से एक भी काम नहीं किया, सिर्फ लोगों को गुमराह किया।  इनकी तो बरसों से यही सोच है, इन्होंने यही देखा है, यही समझा है, यही सीखा है।

वहीं पीएम मोदी ने आयुष्मान भारत योजना की बात करते हुए बताया कि  मेरा गरीब अब दवाई के बिना, डॉक्टर के बिना, अस्पताल के बिना जिंदगी और मौत के बीच जूझता नहीं रहेगा। इसके लिए सरकार इस योजना के तहत गरीबों के लिए हर साल 5-5 लाख रुपये तक का खर्चा खुद उठा रही है। बिहार में कहा जाता है- अनकर धन पाईं, त नौ मन तौलाईं स्वार्थ का भाव ये कि जब दूसरे का पैसा है, तो जितना चाहे खरीदो, क्या फर्क पड़ता है। जब जनता का पैसा है, तो जितना चाहे लूटो। ये लोग जनता के लिए, आपके लिए काम नहीं कर सकते।

About Sakhi Choudhary

Check Also

बिहार में मुसलमानों की बदहाली पर PK का RJD पर बड़ा हमला

मुसलमान 32 साल से राजद को वोट दे रहा है, कोई राजद या तेजस्वी से …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com