Breaking News
Home / ताजा खबर / प्रियंका का आज 17 नवंबर को महिलाओं के साथ संवाद

प्रियंका का आज 17 नवंबर को महिलाओं के साथ संवाद

Priyanka’s dialogue with women on November 17: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी 17 नवंबर को चित्रकूट में महिलाओं के साथ ‘लड़की हूँ- लड़ सकती हूँ’ संवाद करेंगी।

बता दें कि यह कार्यक्रम कल दोपहर चित्रकूट के रामघाट पर होगा जिसमें बड़ी तादाद में महिलाएँ शामिल होंगी।

गौरतलब है कि कांग्रेस ने आगामी चुनाव में 40 फ़ीसदी टिकट महिलाओं को देने का ऐलान किया है।

पार्टी कार्यकर्ताओं में है जोश

कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ.उमाशंकर पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी यूपी को बदहाली से निकालने की नयी उम्मीद बनकर आयी हैं।

साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि प्रियंका को लेकर महिलाओं में ख़ासा उत्साह है।

इसके अलावा उन्होंने ‘लड़की हूँ-लड़ सकती हूँ’ का जो नारा दिया है, वह महिला सशक्तीकरण का नया प्रतीक बन गया है।

इसी अभियान के तहत चित्रकूट में ‘लड़की हूँ-लड़ सकती हूँ’ संवाद आयोजित किया जा रहा।

इस कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में काफ़ी उत्साह का माहौल है।बता दें कि हज़ारों की तादाद में महिलाएँ इस संवाद (Priyanka’s dialogue with women on November 17) में हिस्सा लेंगी।

डा.पांडेय ने बताया कि यूपी की योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश को अपराध प्रदेश में बदल दिया है।

इसका सबसे ज़्यादा खामियाज़ा महिलाओं को भुगतना पड़ रहा है।

प्रियंका गाँधी ने अपने संघर्ष में उन्हें शामिल होने का आह्वान किया है।

इसका व्यापक असर नज़र आ रहा है। कांग्रेस ने महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए पूरी योजना बनायी है।

कांग्रेस ने आगामी चुनाव में 40 फ़ीसदी टिकट महिलाओं को देने का ऐलान किया है।

यह भी पढ़ें: सलमान खुर्शीद के घर पर किया गया पथराव

महिलाओं के लिए तोहफ़ा

इसके अलावा कांग्रेस सरकार बनने पर लड़कियों को स्कूटी और स्मार्टफोन दिया जायेगा।

सरकारी बसों में महिलाओं के लिए यात्रा मुफ्त होगी।

नये सरकारी पदों में आरक्षण प्रावधानों के तहत 40 फ़ीसदी नियुक्ति महिलाओं को दी जायेगी।

आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दस हज़ार रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जायेगा।

साथ ही वृद्धा और विधवा पेंशन एक हज़ार रुपये प्रतिमाह की जाएगी।

इसके अलावा वीरांगनाओं के नाम पर प्रदेश के 75 दक्षता विद्यालय खोले जायेंगे।

इसके अलावा हर साल तीन गैस सिलेंडर मुफ्त दिये जायेंगे।

UP की अन्य खबर: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे यूपी के विकास का एक्सप्रेस वे है – पीएम मोदी

वादे नहीं, प्रतिज्ञा है

इस आयोजन के तहत डा.पांडेय ने कहा कि महिलाओं को लेकर किए गये ये तमाम वादे केवल वादे नहीं हैं, बल्कि प्रियंका गाँधी की प्रतिज्ञाएँ हैं ,जिन्हें पूरा करने के लिए लाखों कांग्रेस जन रात-दिन एक कर रहे हैं।

उत्तर प्रदेश की महिलाएँ प्रियंका गाँधी के नेतृत्व में अगले विधानसभा चुनाव में बीजेपी के कुशासन का अंत करेंगी।

यह भी पढ़ें: ‘पैसे का मोह अनमोल’, खाते में आए 5.5 लाख रुपए कहा प्रधानमंत्री मोदी ने दिए हैं,वापिस क्यों करूँ

About news

Check Also

बिहार में मुसलमानों की बदहाली पर PK का RJD पर बड़ा हमला

मुसलमान 32 साल से राजद को वोट दे रहा है, कोई राजद या तेजस्वी से …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com