Breaking News
Home / ताजा खबर / तेजस्वी यादव ने कसा सीएम पर तंज, कहा – नीतीश कुमार तो भ्रष्टाचार के भीष्म पितामह

तेजस्वी यादव ने कसा सीएम पर तंज, कहा – नीतीश कुमार तो भ्रष्टाचार के भीष्म पितामह

बिहार चुनाव जैसे जैसे नजदीक आ रहे हैं वैसे वैसे सभी पार्टियां जनता से अपने किए हुए सारे वादे निभाने का दावे कर रही है। और एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रही है।  इसी कड़ी में आरजेडी के  नेता और महागठबंधन के सीएम  पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने भी एक बार फिर बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोला है।

एक न्यूज एजेंसी से बात करते हुए तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार तो भ्रष्टाचार के भीष्म पितामह है। उनकी सरकार में अबतक सिर्फ भ्रष्टाचार ही हुआ है। इसलिए जनता अगर हम पर विश्वास दिखती है और हमारी सरकार बनाती है तो  नीतीश कुमार के कार्यकाल में हुए सभी भ्रष्टाचार के मामलों में निश्चित तौर पर कार्रवाई करेंगे।

तेजस्वी यादव ने कहा कि, ‘अगर हम सत्ता में आते हैं तो निश्चित रूप से वर्तमान सरकार द्वारा किए गए भ्रष्टाचार पर कार्रवाई करेंगे। भ्रष्टाचार के कारण बिहार के 30,000 करोड़ रुपए डूब गए हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इन मामलों पर इसलिए कार्रवाई नहीं क्योंकि वे खुद इसमें शामिल थे। इसी कारण हम उन्हें भ्रष्टाचार का भीष्म पितामह कहते हैं।’

About Sakhi Choudhary

Check Also

बिहार में मुसलमानों की बदहाली पर PK का RJD पर बड़ा हमला

मुसलमान 32 साल से राजद को वोट दे रहा है, कोई राजद या तेजस्वी से …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com