February 8, 2021
मनोरंजन, राज्य
महाराष्ट्र से बड़ी खबर है। महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कहा है कि सचिन तेंदुलकर, लता मंगेशकर, विराट कोहली सहित अन्य सितारों द्वारा किए गए ट्वीट की जांच की जाएगी। दरअसल किसान आंदोलन के समर्थन में इंटरनेशल स्टार रिहाना के ट्वीट के बाद भारत के नामी लोगों द्वारा इसे भारत का अंदरुनी मामला बताते हुए ट्वीट किए गए थे।
Read More »
February 8, 2021
अपराध, जांच, दिल्ली - एनसीआर
गणतंत्र दिवस 26 january को लाल किले की हिंसा का आरोपी सुखदेव सिंह को क्राइम ब्रांच ने चंडीगढ़ से किया गिरफ्तार कर लिया है। इसके ऊपर 50,000 का ईनाम घोषित किया गया था। आरोपी सुखदेव सिंह को दिल्ली लाया जा रहा है।
Read More »
February 7, 2021
धार्मिक, राजनीति
केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण के लिए शनिवार को 11 लाख रुपये का योगदान दिया. उन्होंने श्री राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के प्रतिनिधियों मोहन सिंह और राजेश पांडेय को 11 लाख रुपये का चेक सौंपा.
Read More »
February 7, 2021
अपराध, राज्य
स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी को इंदौर जेल से रिहा कर दिया गया है. धार्मिक भावनाओं को आहत करने के एक मामलें में फारुकी एक महीने से ज्यादा समय से जेल में थे. इंदौर सेंट्रल जेल के उप अधीक्षक ने कहा कि फारुकी को आधी रात के बाद रिहा किया गया।
Read More »
February 7, 2021
राजनीति
कांग्रेस की विधायक अदिति सिंह के बागी तेवर बरकरार हैं. सीएम योगी आदित्यनाथ को अपना राजनीतिक गुरु बताने वाली रायबरेली सदर से विधायक अदिति सिंह ने पार्टी की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी पर निशाना साधा है। अदिति ने रायबरेली सीट से सांसद सोनिया गांधी पर तंज कसा है. अदिति सिंह ने सोनिया गांधी की अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली में गैरमौजूदगी पर सवाल उठाए हैं।
Read More »
February 7, 2021
उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड, ताजा खबर
उत्तराखंड के चमोली से दुखद खबर है। यहां ग्लेशियर में टूटने के कारण ऋषि गंगा के प्रोजेक्ट में कॉपर डैम टूट गया है। इस प्रोजेक्ट में काम कर रहे कई मजदूरों के बहने की खबर है। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
Read More »
February 7, 2021
उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड, राजनीति
प्रगतिशील सामाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सपा सरकार में कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव शनिवार को नोएडा पहुंचे. नोएडा पहुंचने पर शिवपाल यादव ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा. किसान आंदोलन को लेकर उन्होंने कहा कि वो मौके पर नही जाएगें लेकिन हमारा पूरा समर्थन किसानों के साथ है.
Read More »
February 7, 2021
देश, राजनीति
कांग्रेस के बिहार प्रभारी और पूर्व केंद्रीय मंत्री भक्त चरण दास ने शनिवार को बिना किसी पार्टी का नाम लिए हुए कहा कि जो लोग 'राम' के नाम पर वोट मांगते हैं, वह किसानों के साथ 'रावण' की तरह व्यवहार कर रहे हैं।
Read More »
February 7, 2021
देश, स्वास्थ्य देखभाल, हमारे बारे में
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि 13 फरवरी से स्वास्थ्यकर्मियों को कोरोना रोधी टीके की दूसरी डोज देनी शुरू की जाएगी। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से टीकाकरण अभियान में तेजी लाने को कहा गया है।
Read More »
February 7, 2021
देश, मनोरंजन
किसान आंदोलन को मिल रहे अंतरराष्ट्रीय समर्थन को लेकर बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत लगातार प्रतिक्रिया दे रही हैं। बीते दिनों अमेरिका की पॉप सिंगर रिहाना ने किसानों का समर्थन किया था।
Read More »