Breaking News
Home / ताजा खबर / पंजाब में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका,नवजोत सिंह सिद्धू के करीबी भगवंत पाल सच्चर बीजेपी में हुए शामिल

पंजाब में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका,नवजोत सिंह सिद्धू के करीबी भगवंत पाल सच्चर बीजेपी में हुए शामिल

कांग्रेस को भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को बड़ा झटका दे दिया।बताया जा रहा है कि पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू के करीबी अमृतसर देहात के अध्यक्ष भगवंत पाल सिंह सच्चर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए है।इसके साथ ही निमीषा मेहता,कुलदीप सिंह भी भाजपा में शामिल हुए है।

आपको बता दें कि पंजाब भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा की अध्यक्षता में प्रदेश भाजपा मुख्यालय चंडीगढ़ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान रविवार को इन सभी राजनीतिक दलों के दिग्गजों और अन्य संगठनों के नेताओं को भाजपा की सदस्यता दी गई है।इस दौरान केंद्रीय जल शक्ति मंत्री और भाजपा के पंजाब चुनाव प्रभारी गजेंद्र सिंह शेखावत तथा राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग भी मौजूद रहे।सभी लोगों ने भाजपा में शामिल होने वाले सदस्यों का स्वागत किया। इस मौके पर अश्वनी शर्मा ने कहा कि पंजाब के विकास के लिए भाजपा की डबल इंजन सरकार जरूरी है।

इस दौरान पार्टी में शामिल नए सदस्यों का केंद्रीय नेतृत्व, प्रदेश नेतृत्व और जीवन गुप्ता ने स्वागत करते हुए कहा कि ये सभी लोग भाजपा की किसान-हितैषी तथा जन-हितैषी नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी का हिस्सा बने हैं।इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इन्हें पार्टी में पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा और यह सभी केंद्र सरकार की नीतियों और पार्टी की विचारधारा से अपने-अपने इलाके के लोगों को जागरूक कर संगठन को और मजबूती प्रदान करेंगे तथा अपने विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करेंगे।बता दें कि पार्टी में शामिल होने के बाद ही सभी सदस्यों ने पार्टी लीडरशिप का धन्यवाद किया और संगठन के भरोसे पर शत-प्रतिशत खरा उतरने का भरोसा दिलाया है।

About P Pandey

Check Also

बिहार में मुसलमानों की बदहाली पर PK का RJD पर बड़ा हमला

मुसलमान 32 साल से राजद को वोट दे रहा है, कोई राजद या तेजस्वी से …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com