Breaking News
Home / ताजा खबर / लुभावने वादों से लदा कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी, जानिए किसके लिए क्या वादा?

लुभावने वादों से लदा कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी, जानिए किसके लिए क्या वादा?

बिहार विधानसभा चुनावों को लेकर लगातार लुभावने वादों और दावों का दौर जारी है। तमाम सियासी दल अपने अपने घोषणा पत्र जारी करके वोटर्स को लुभाने की कोशिश में लगे हैं। इसी कड़ी में आज कांग्रेस ने भी बिहार के लिए अपने वादों का पिटारा खोल दिया है। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी कर दिया गया है। कांग्रेस के बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल, कांग्रेस के मीडिया एवं संचार विभाग के अध्यक्ष रणदीप सिंह सुरजेवाला, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा समेत बिहार कांग्रेस के दिग्गजों की मौजूदगी में घोषणा पत्र जारी किया गया। कांग्रेस के मेनिफेस्टो में किसानों के लिए ऋण माफी, बिजली बिल माफी और सिंचाई की सुविधाओं को लेकर कई बड़े वादे किए गए हैं। इसके साथ ही कांग्रेस ने बिहार में पंजाब की तरह ही अलग कृषि विधेयक बनाने की बात भी कही है।

बिहार के लिए कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र को बदलाव पत्र का नाम दिया है। इल मौके पर कांग्रेस के बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि पार्टी सत्ता में आने पर किसानों का कर्ज माफ करेगी और बिजली बिल भी माफ किया जाएगा। इसके अलावा किसानों को उनकी फसलों का सही दाम दिलाने का भी वादा किया गया है। साथ ही कहा गया कि पंजाब की तर्ज पर केंद्र के कृषि कानून को खारिज किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: विराट के धुरंधरों का आज केकेआर से सामना, धमाकेदार मुकाबले का इंतजार
यह भी पढ़ें: एलजेपी का विजन डॉक्यूमेंट जारी, चिराग बोले-नीतीश को सीएम बनने से रोकना होगा।
यह भी पढ़ें: भारत का चीन को नया झटका; ताइवान के साथ सील की नयी ट्रेड डील

कांग्रेस के घोषणा पत्र की बड़ी बातें—-

1-     1500 रुपये महीना बेरोजगारी भत्ते का वादा

2-     नई सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में 10 लाख नौकरी के फैसले का वादा

3-     किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा

4-     किसानों का बिजली बिल आधार किया जाएगा

5-     अठारह महीनों के अंदर खाली पड़े 4 लाख 30 हजार पदों पर नियुक्ति

6-     Kसे PG तक बच्चियों को मुफ्त शिक्षा का वादा

7-     ट्रैक्टर का रजिस्ट्रेशन मुफ्त होगा

8-     सरदार वल्लभभाई पटेल पेयजल अधिकार योजना

9-     डॉ राजेंद्र प्रसाद वृद्ध सम्मान योजना

10-मजदूरों के लिए कर्पूरी ठाकुर सुविधा केंद्र बनाए जाएंगे

11-भूमिहीनों को आवास देने का वादा

12-होनहार बच्चियों को फ्री स्कूटी देने का वादा

13-युवा खिलाड़ियों के लिए पदक लाओ पद पाओ का वादा

कांग्रेस के घोषणा पत्र में कई बड़े वादे किए गए हैं। इस मेनिफेस्टों में कांग्रेस ने युवाओं से लेकर महिलाओं, खिलाड़ी, किसान और बुजुर्ग हर वर्ग को साधने की कोशिश की है। लेकिन क्या कांग्रेस को इन वादों से बिहार चुनाव में कोई फायदा मिलेगा। ये तो आने वाले नतीजों से ही साफ होगा।

About Sakhi Choudhary

Check Also

बिहार में मुसलमानों की बदहाली पर PK का RJD पर बड़ा हमला

मुसलमान 32 साल से राजद को वोट दे रहा है, कोई राजद या तेजस्वी से …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com