Breaking News
Home / उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड / नोएडा में चलेगा ऐसा लेजर शो कि देखकर दिल खुश हो जाए

नोएडा में चलेगा ऐसा लेजर शो कि देखकर दिल खुश हो जाए

नोएडा प्राधिकरण शहर को साफ सुथरा और सुंदर बनाने के लिए लगातार कोशिश कर रहा है। इसी कड़ी में करीब  44 करोड़ रुपये से तैयार नोएडा का पहला म्यूजिकल फाउंटेन और लेजर लाइट साउंड शो का लोकार्पण किया गया है। इसे लगाने का मकसद नोएडा के लोगों के मनोरंजन के साथ-साथ प्रकृति से जुड़ाव पैदा करना भी है। यहां अलग अलग प्रजातियों के पौधों और वनस्पतियों के औषधियों गुणों की जानकारी लोगों को दी जाएगी। इसके जरिए महर्षि चरक के जीवन का इतिहास और आयुर्वेद के विशाल और महत्वपूर्ण योगदान को भी समझाया जाएगा।

नोएडा में बने म्यूजिकल फाउंटेन लेजर लाइट एवं साउंड शो का लोकार्पण कर दिया गया है। इस मौके पर नोएडा विधायक पंकज सिंह, नोएडा विकास प्राधिकरण की CEO रितु माहेश्वरी और गौतमबुद्ध नगर से सांसद डॉ महेश शर्मा मौजूद रहे। 44 करोड़ 50 लाख रूपए की लागत से बना यह,, नोएडा का पहला म्यूजिकल फाउंटेन है। इसको बनाने का उद्देश्य निवासियों के मनोरंजन के साथ-साथ उनको विभिन्न वनस्पतियों के औषधिय गुणों की जानकारी देना है। इस म्यूजिकल फाउंटेन का निर्माण सेक्टर 91 में किया गया है। इस पार्क में एक दिन में केवल 75 लोगों को ही एंट्री दी जाएगी। साथ हीं यहां शो के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का पूरा ख्याल रखा जाएगा। 

About Sakhi Choudhary

Check Also

बिहार में मुसलमानों की बदहाली पर PK का RJD पर बड़ा हमला

मुसलमान 32 साल से राजद को वोट दे रहा है, कोई राजद या तेजस्वी से …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com