Breaking News
Home / ताजा खबर / दहेज के लिए पति ने की अपनी गर्भवती पत्नी की हत्या, 2 वर्ष का बेटा हुआ अनाथ

दहेज के लिए पति ने की अपनी गर्भवती पत्नी की हत्या, 2 वर्ष का बेटा हुआ अनाथ

उत्तर प्रदेश के महाराजगंज से गर्भवती महिला की हत्या का मामला सामने आया जहां महिला के पति पर ही हॉकी से पीट-पीटकर की हत्या करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत के बिनाह पर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

बता दें कि मृतिका सरोजा की शादी वर्ष 2018 में भगवत नगर के संतोष चौधरी से हुई थी। सोमवार की रात दोनों दंपति के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया और विवाद में बात इतनी आगे बढ़ गई कि संतोष ने अपनी गर्भवती पत्नी को हॉकी से पीटना शुरू कर दिया। उसने अपनी पत्नी को इतनी बुरी तरह से पीटा कि उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: बेटे ने प्रॉपर्टी के लिए कर दी अपने ही माँ, पिता, बहन और नानी की हत्या।

सरोजा के पिता के बयान पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सरोजा के पिता का आरोप है कि संतोष अक्सर उसकी बेटी सरोजा को दहेज के लिए प्रताड़ित करता था और उस दिन भी इसी बात को लेकर दोनों के बीच में बहस हुई थी जिसके बाद उसके दामाद ने उसकी बेटी को हॉकी से पीट-पीटकर मार डाला।

इस मामले में एसओ गिरिजेश उपाध्याय ने जानकारी दी कि मृतका के पिता के बयान पर पुलिस ने उसके आरोपी पति संतोष चौधरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में लिया‌ गया था। वहीं मंगलवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि मृतिका सरोजा का दो वर्ष का बेटा भी है।

About news

Check Also

बिहार में मुसलमानों की बदहाली पर PK का RJD पर बड़ा हमला

मुसलमान 32 साल से राजद को वोट दे रहा है, कोई राजद या तेजस्वी से …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com