Breaking News
Home / मनोरंजन / राहुल गांधी की बायोपिक पर बनी फिल्म ‘My name is RaGa’ का ट्रेलर हुआ रीलीज

राहुल गांधी की बायोपिक पर बनी फिल्म ‘My name is RaGa’ का ट्रेलर हुआ रीलीज

मनोरंजन डेस्क, दिव्या द्विवेदी: लोकसभा चुनाव से पहले शीर्ष नेताओं की बायोपिक निर्माण की प्र‍क्र‍िया तेज हो गई है। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की बायोपिक के बाद पीएम मोदी की बायोपिक चर्चा में हैं, अब कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की बायोपिक बनने की खबर सामने आई है। ‘माय नेम इज रा गा’ नाम की इस फिल्म का टीजर लॉन्च किया गया है, जो कि 4 मिनट से ज्यादा का है। इसमें इंदिरा गांधी की हत्या से लेकर राहुल के कांग्रेस सुप्रीमो बनने तक के सभी चीजे दिखाए गए हैं। जानकारी के लिए बता दे ये फिल्म ‘माय नेम इज रा गा’ अप्रैल में रिलीज़ होगी।

इस फिल्म का निर्देशन रुपेश पॉल ने किया है, जिन्होंने सेंट ड्रैकुला और कामसूत्र थ्रीडी जैसी फिल्में बनाई हैं। टीजर में इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, मनमोहन सिंह के किरदार दिखाए गए हैं। जर्नलिस्ट रूपेश पॉल का कहना है “मेरी फिल्म राहुल गांधी के बचपन से शुरू होती है और आज के समय में राहुल के पॉलिटिकल विवादों तक को दिखाती है. यह राहुल की जिंदगी के अहम पहलुओं जैसे स्टूडेंट के रूप में यूएस में उनकी जिंदगी और कांग्रेस के अध्यक्ष बनने को दिखाया गया है।”

उनहोने ये भी कहा है कि- “फिल्म का मकसद राहुल का महिमा मंडन करना नहीं है, बल्कि एक ऐसे इंसान के बारे में बताना है जिस पर लगातार चारों तरफ से हमले हुए। कोई भी व्यक्ति जो निडरता से चुनौतियों का सामना करता हो वो इस फिल्म से अपने को रिलेट कर सकता है। फिल्म को बायोपिक की तरह से नहीं देख सकते। ऐसा व्यक्ति जिसने मुश्क‍िलों का सामना करते हुए खुद को आगे बढ़ाया है, इस फिल्म से रिलेट कर सकता है। ”

बता दें कि पीएम मोदी की बायॉपिक भी बन रही है, जिसमें विवेक ओबेरॉय मोदी की भूमिका में निभा रहे हैं। फिल्म का डायरेक्शन ओमंग कुमार कर रहे हैं। पिछले दिनों रिलीज हुई द एक्सीडेंटल प्राइम म‍िन‍िस्टर काफी विवादों में रही थी। ये पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के राजनीतिक जीवन पर थी। कांग्रेस ने इसका विरोध किया था। ये फिल्म मनमोहन सिंह के मीडिया सलाहकार रहे संजय बारू की किताब पर आधारित है।

यहां देखें ट्रेलर-

About News10India

Check Also

भाजपा की ‘ट्रैक्टर रैली’ बनी आकर्षण का केंद्र

सड़कों पर सैकड़ों की संख्या में ट्रैक्टर और हजारों की संख्या में किसान भाइयों को …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com