Breaking News
Home / देश / रफ़ाल विमानों की पहली खेप को आज भारतीय वायु सेना को देश सेवार्थ सौंपा

रफ़ाल विमानों की पहली खेप को आज भारतीय वायु सेना को देश सेवार्थ सौंपा

बीते कुछ महीनों में हर मोड़ पर मात खाते चीन के लिए एक और बुरी खबर है। चीन की चालबाज़ियों से निपटते हुए भारत ने एक और चाल चल दी है।

36 रफ़ाल विमानों की पहली खेप

हुआ यह कि पिछले दिनों रफ़ाल विमानों की पहली खेप को आज भारतीय वायु सेना को देश सेवार्थ सौंप दिया है। इसके लिए फ़्रांसीसी रक्षा मंत्री फ़्लॉरेन्स पारले (Florence Parly) बड़े अमले के साथ भारत में मौजूद थीं। समारोह में भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ना केवल फ़्रांसीसी सरकार का शुक्रिया अदा किया बल्कि आने वाले समय में आपसी सामंजस्य के बढ़ाने पर भी बल दिया।

फ़्रांसीसी रक्षा मंत्री ने माना भारत है विशेष 

फ़्रांसीसी रक्षा मंत्री का स्वयं भारत के इस समारोह में शामिल होना विश्व के कूटनीतिक हलकों में काफ़ी बड़ी खबर है। समारोह में भारत के मेहमान नवाज़ी का शुक्रिया करते हुए पारले ने कहा की फ़्रांस भारत के साथ सभी क्षेत्रों में परस्पर सहयोग बढ़ाने के लिए तत्पर है।

रूस ने दिया भारत का साथ 

उधर रूस में चल रही SCO की बैठक में भारतीय विदेश मंत्री भी आज चीनी विदेश मंत्री से मिमल सकते हैं। हालाँकि SCO किसी भी द्विपक्षीय वार्ता के लिए नहीं है लेकिन चीन के दुस्साहस को देखते हुए रूस ने इस बैठक के लिए विशेष इंतज़ाम किए हैं।ग़ौरतलब है की इससे पहले SCO में ही भारत के रक्षा मंत्री चीन के रक्षा मंत्री से मिल चुके हैं। खबर तो यहाँ तक है की रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दो टूक अपनी बात चीनी रक्षा मंत्री से सामने रख दी की चीन के सीमा पर अतिक्रमण को कभी भी बरदाश्त नहीं किया जा सकता। बातचीत से पहले चीन को अप्रैल 2020 से पहले की स्थिति पर जाना ही होगा।

भारत का साथ देते हुए रूस ने S400 की रक्षा प्रणाली भारत को देने का अपना वादा जल्दी पूर करने का वचन दिया।

S400 रक्षा प्रणाली वही रक्षा प्रणाली है जो रूस ने चीन को देने से लगभग माना ही कर दिया है। हुआ ये कि चीन S400 की रक्षा प्रणाली के लिए साल 2018 में ही रूस को ऑर्डर दे चुका है लेकिन अब रूस ने कोरोना का बहाना बनाते हुए चीन के ऑर्डर को लम्बित कर किया है और 2022 से पहले देने में असमर्थता प्रकट की है। उधर इसी साल भारत द्वारा दिए गए ऑर्डर की पहली डेलिवरी दिसम्बर 2021 में हो सकती है।

Indian Air Force
@IAF_MCC

NSA अजीत दोवाल से मिली फ़्रांसीसी रक्षा मंत्री

यह भी देखें 

चीन के ख़िलाफ़ भारत ने की है आर्थिक बहिष्कार की कार्रवाही 

भारत के पराक्रम से सदमे में चीनी नेतृत्व 

About news

Check Also

उपस्थिति भले कम हो लेकिन सवाल पूछने में टॉप टेन बिहारी सांसद बन गए अजय मंडल

बिहार से लोकसभा में माैजूदगी दर्ज कर रहे सांसदों की एक रिपोर्ट सामने आई है। …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com