Breaking News
Home / ताजा खबर / हाथरस कांड पर विपक्ष का बवाल, सड़क पर उतरे राहुल-प्रियंका!

हाथरस कांड पर विपक्ष का बवाल, सड़क पर उतरे राहुल-प्रियंका!

उत्तर प्रदेश के हाथरस में दलित लड़की के साथ हुई हैवानियत को लेकर अब सियासी बवाल शुरू हो गया है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और राहुल गांधी पीड़ित परिवार से मुलाकात करने के लिए दिल्ली से हाथरस रवाना हो गए हैं। दोनों के साथ यूपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू भी हैं। जैसे ही राहुल और प्रियंका दिल्ली से निकलकर डीएनडी के रास्ते हाथरस के लिए रवाना हुए उनके साथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का हुजूम भी चल पड़ा है। वहीं ग्रेटर नोएडा जीरो प्वाइंट पर पुलिस ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर बल प्रयोग भी किया है। दरअसल ग्रेटर नोएडा जीरो प्वाइंट पर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का काफिला प्रशासन ने रोका था।

वहीं इससे पहले प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर तीखा निशाना साधा था। उन्होंने कहा कि यूपी में फैले जंगलराज की हद नहीं। मार्केटिंग, भाषणों से कानून व्यवस्था नहीं चलती। ये मुख्यमंत्री की जवाबदेही का वक्त है। जनता को जवाब चाहिए।

वहीं राहुल गांधी ने भी ट्वीट कर योगी सरकार को घेरने की कोशिश की। राहुल गांधी ने लिखा कि भाजपा का नारा ‘बेटी बचाओ’ नहीं, ‘तथ्य छुपाओ, सत्ता बचाओ’ है।

वहीं मायावती ने भी योगी सरकार पर तीखे सवाल उठाए हैं।


अखिलेश यादव ने भी सरकार पर तीखे प्रहार किए हैं। उन्होंने लिखा कि – हाथरस की मृतका के परिजनों को शासन के मूक आदेश पर प्रशासन ने दौड़ा-दौड़ाकर मारा है. अब जनता भी ऐसे ही इन सत्ताधारियों को दौड़ा-दौड़ाकर इंसाफ़ की चौखट तक खींच के ले जाएगी.

दरअसल बर्बरता का शिकार हुई 20 साल की पीड़िता की मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गई थी। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले में SIT जांच के आदेश दिए हैं और इस मामले में SIT पीड़ित परिवार से मुलाकात भी कर चुकी है। 

About Sakhi Choudhary

Check Also

दिल्ली में सपा-आप का नया सियासी गठबंधन: अखिलेश-केजरीवाल की संयुक्त रैली से बदलेंगे चुनावी समीकरण

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इस बार समाजवादी पार्टी …

Leave a Reply