Breaking News
Home / ताजा खबर / राहुल, प्रियंका का केंद्र सरकार पर निशाना, पूछा-अपने ही किसानों से युद्ध ?

राहुल, प्रियंका का केंद्र सरकार पर निशाना, पूछा-अपने ही किसानों से युद्ध ?

दिल्ली बॉर्डर पर लंबे वक्त से चल रहा किसानों और सरकार का गतिरोध ज्यादा मुखर होता जा रहा है। पिछले दो महीनों से दिल्ली के अलग अलग बॉर्डर पर किसान आंदोलनकारी प्रदर्शन कर रहे हैं। हालांकि 26 जनवरी को दिल्ली के अंदर हुई हिंसा के बाद से स्थिति काफी बदल चुकी है। दोबारा ऐसा ना हो इसके लिए दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के बेहद सख्त इंतजाम किए हैं। दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए दिल्ली पुलिस ने सड़क पर कीलें लगा दी हैं। इसके अलावा कंक्रीट के बैरियर तैयार किए गए हैं साथ सभी बॉर्डर्स पर भारी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है।

वहीं अब इस पूरे मामले पर सियासत भी जोर पकड़ रही है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर सरकार पर निशाना साधा है। साथ ही प्रदर्शनकारियों के लिए किए गए इंतजामों पर तंज किया है। राहुल गांधी ने दिल्ली की सीमाओं पर दिल्ली पुलिस की तैयारियों की तस्वीरों को साझा किया, साथ ही उन्होंने लिखा कि भारत सरकार, पुल बनाइए-दीवारें नहीं.

वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी एक वीडियो ट्वीट किया है। प्रियंका गांधी ने निशाना साधते हुए लिखा कि कि प्रधानमंत्री जी, अपने किसानों से ही युद्ध?

दरअसल गणतंत्र दिवस के दिन दिल्ली में हुई हिंसा के बाद से ही किसानों के धरनास्थल पर कड़े इंतजाम किए गए हैं। किसानों ने एक बार फिर 6 फरवरी को चक्का जाम करने की बात कही है। ऐसे में दिल्ली पुलिस तैयारियों में कोई कसर बाकी नहीं रखना चाहती। 

About Sakhi Choudhary

Check Also

दिल्ली में सपा-आप का नया सियासी गठबंधन: अखिलेश-केजरीवाल की संयुक्त रैली से बदलेंगे चुनावी समीकरण

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इस बार समाजवादी पार्टी …

Leave a Reply