Breaking News
Home / ताजा खबर / उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022:जानिए ?प्रियंका गांधी कहां से लड़ेंगी चुनाव

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022:जानिए ?प्रियंका गांधी कहां से लड़ेंगी चुनाव

आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के ऐलान के बाद से सियासी हलचल तेज हो गई है।इस दौरान कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने चुनाव को लेकर गुरुवार को पहली लिस्ट जारी कर दी है।बता दें कि ऑनलाइन प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिये प्रियंका गांधी ने कहा कि इन चुनाव के बाद भी मैं उत्तर प्रदेश में ही रहूंगी और इसके बाद अगर पार्टी मुझे कहीं जाने को कहेगी तो मैं जाऊंगी।इसके अलावा उन्होंने कहा कि मैं उत्तर प्रदेश में रह कर ही अपनी पार्टी को मजबूत बनाऊंगी।

उन्नाव रेप पीड़िता की मां आशा देवी को भी दिया गया टिकट

आपको बता दें कि कांग्रेस ने अपनी पहली सूची में40 फीसदी महिलाओं को टिकट दिया है।वहीं प्रियंका गांधी ने महिलाओं के नामों का ऐलान करते हुए कहा कि ये सभी महिलाएं संघर्ष करने वाली हैं।इस दौरान कांग्रेस ने उन्नाव रेप पीड़िता की मां आशा देवी को भी टिकट दिया है।इसके साथ ही प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रियंका गांधी ने कहा कि 125 उम्मीदवारों की सूची में से 50 महिलाएं हैं।हमने प्रयास किया है कि संघर्षशील और पूरे प्रदेश में नई राजनीति की पहल करने वाले प्रत्याशी हों।आगे उन्होंने कहा कि पहली सूची में 40 फीसदी युवाओं को भी टिकट दिया गया है और हमारी कोशिश है कि हम इनके माध्यम से यूपी की राजनीति को नई दिशा देने में कामयाब होंगे।

लिस्ट में कुछ महिला पत्रकार भी हैं शामिल

इसके साथ ही कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गाँधी ने कहा कि इस लिस्ट में कुछ महिला पत्रकार हैं और एक अभिनेत्री हैं और बाकी संघर्षशील महिलाएं हैं,जिन्होंने कांग्रेस में रहते हुए कई साल संघर्ष किया है।प्रियंका ने कहा कि पार्टी ने जीतने और लड़ने की क्षमता देखकर महिला उम्मीदवारों को चुना है और आज यूपी में तानाशाह सरकार है। हमारी कोशिश मुद्दों को केंद्र में लाने की है।इस दौरम नेताओं के कांग्रेस छोड़ने के सवाल करने पर प्रियंका गांधी ने जवाब में कहा कि ये हर चुनाव में होता है,कुछ लोग आते हैं और कुछ लोग जाते हैं।कुछ घबरा जाते हैं और हमारे संघर्ष के लिए हिम्मत की जरूरत है।किसी के जाने से दुख तो होता ही है।

About P Pandey

Check Also

बिहार में मुसलमानों की बदहाली पर PK का RJD पर बड़ा हमला

मुसलमान 32 साल से राजद को वोट दे रहा है, कोई राजद या तेजस्वी से …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com